Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच
Keshav Times

अहले सुबह फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार ने ली चार की मौत

बक्सर–पटना फोरलेन पर रविवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास तेज रफ्तार और घने कोहरे के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अहले सुबह फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार ने ली चार की मौत

घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, एक की हालत नाजुक

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर–पटना फोरलेन पर रविवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास तेज रफ्तार और घने कोहरे के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया,। जहां उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय व ओमकार पाण्डेय के रूप में हुई है। वही दो महिलाओ में डुमराव थाना के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी पति-अरुण तिवारी व ब्रह्मपुर थाना के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी पति-धर्मराज ओझा के रूप में हुई है।

हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन चंदा गांव के समीप पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। आशंका जताई जा रही है कि कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल व्यक्ति कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरलेन पर कोहरे के समय सतर्कता बेहद जरूरी है, लेकिन लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अहले सुबह फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार ने ली चार की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।