Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवको की मौत, दो घायल

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवको की मौत, दो घायल

- एनएच 922 पर रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास की है घटना, ब्रह्मपुर के निवासी थे सभी 

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवको की मौत, दो घायल

एनएच 922 पर रविवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवको दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मियों को स्थानीय रघुनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतकों के शव को कब्जा मे ले पुलिस पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल घटना दोपहर दो बजे की है। सभी ब्रह्मपुर के ही रहने वाले है।

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवको की मौत, दो घायल

मृतकों में ब्रह्मपुर के मनराज महतो के 40 वर्षीय पुत्र संजय महतो तथा भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा गांव के 21 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्मा शामिल है। कृष्ण कुमार वर्मा ब्रह्मपुर स्थित अपने ननिहाल मेें रहता था। वही घायलों में ब्रह्मपुर के ही कपिलदेव महतो के 30 वर्षीय पुत्र अमित महतो तथा वीर वहादूर महतो के 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार संजय व अमित बक्सर की तरफ जा रहे थे

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवको की मौत, दो घायल

वही दूसरी बाइक पर कृष्ण कुमार वर्मा व विजय बक्सर से अपने गांव आ रहे थे। रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गए। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज करवाया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।