Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

फारेंसिंक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया

केटी न्यूज/गाजीपुर

गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म  का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर इसी गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।घटना बीती रात की बताई जाती है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में जब एक किशोरी अपने घर में अकेली सो रही थी।

गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

तभी गांव के एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने के बाद वह भाग निकला। इसकी सूचना जब गांव वालों को हुई तो परिजन आग बबूला हो उठे और बलात्कार की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी।इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुराचार सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

घटना की जानकारी होने पर रविवार को दोपहर जिले से फारेंसिंक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया। फॉरेंसिक टीम ने धीरज शुक्ला एवं तारकेश्वर रजक शामिल थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।