Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

हथियारबंद बदमाशों में स्कॉर्पियो पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक जान बचाकर भाग

हथियारबंद बदमाशों में स्कॉर्पियो पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक जान बचाकर भाग

-एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/गाजीपुर

 जिला मुख्यालय अंतर्गत जमानिया मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने उस समय एकाएक अफरा-तफरी मच गई। जब बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्कार्पियो पर फायरिंग कर दिनदहाड़े गोलियां तड़तड़ाने लगे।

गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच स्कार्पियो सवार युवक एक गली में घुसकर जान बचाने के लिए किसी तरह भाग गया। इसी बीच बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकला। उसके बाद स्कार्पियो सवार भी किसी तरह जान बचाकर भाग गया। उधर फायरिंग की सूचना मिलते ही खुद एसपी ओमवीर सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पर बदमाशों की फायरिंग की वजह से एक बुलेट खड़े ट्रक के शीशे में जाकर भिड़ गया। इस हादसे के बाद ट्रक के शीशे में होल तक हो गया है।

हथियारबंद बदमाशों में स्कॉर्पियो पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक जान बचाकर भाग

इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। अभी तक फायरिंग की वजह का पता नहीं चल सका है। जबकि बाइक सवार हमलावर और स्कार्पियो सवार दोनों घटना स्थल से भागकर अन्यत्र चले गए हैं। पुलिस और सर्विलांस की टीम घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हथियारबंद बदमाशों में स्कॉर्पियो पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक जान बचाकर भाग

एसपी ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी  है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। हालांकि जिले के सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।