Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

मुख्तार अंसारी सहित छह आरोपितों पर असलहा मामले में आरोप तय

मुख्तार अंसारी सहित छह आरोपितों पर असलहा मामले में आरोप तय
मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो

- अभियोजन साक्ष्य के लिए 16 नवंबर की तिथि मुकर्रर

केटी न्यूज/मऊ

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरूद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बृहस्पतिवार को एसीजेएम एमपी/एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस दौरान एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने मुख्तार अंसारी सहित छह आरोपियों पर आरोप तय किया तथा साक्ष्य के लिए16 नवम्बर की तिथि तय किया।अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नन्दन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा मामले में कई गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छ्ह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें एसीजेएम ने मुख्तार अंसारी सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय किया।अभियोजन साक्ष्य के लिए 16 नवंबर की तिथि मुकर्रर की गई है। वहीं, दक्षिण टोला के गैंगेस्टर एक्ट के मामले मुख्तार अंसारी की पेशी विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। मामले में साक्ष्य की करवाई होनी थी, किन्तु कोई साक्षि उपस्थित नहीं हुआ।जिसके चलते विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया ने 16 नवंबर की तिथि नियत किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।