Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

सिर कूंचकर वृद्ध की दर्दनाक हत्या देखने वाले सिहर गए

सिर कूंचकर वृद्ध की दर्दनाक हत्या देखने वाले सिहर गए

- कत्ल के पीछे कहीं भूमि विवाद तो नहीं!

- एसपी, एएसपी नगर सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, ग्रामीणों से की पूछताछ

केटी न्यूज/गाजीपुर

दुल्‍लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में सिर कूंचकर एक वृद्ध की बदमाशों ने हत्‍या कर दी। घटना के बाद हत्या करने वालों का कोई सुराग नहीं मिला है। पूरे प्रकरण की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वृद्ध की हत्या के पीछे क्या कारण है! वारदात को किसने अंजाम दिया! और हत्या क्यों की गई! इस संबंध में फिलहाल परिजन बहुत कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने भूमि विवाद की तरफ इशारा किया है।

सिर कूंचकर वृद्ध की दर्दनाक हत्या देखने वाले सिहर गए

क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी रामनाथ चौहान (70) उमस भरी गर्मी के कारण अपने घर का दरवाजा खोलकर सो रहे थे। उनकी बच्‍ची व पत्‍नी दूसरे मकान पर गए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने सोते वक्त उनके सिर को ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। 

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, सीओ, एसओ सहित भारी संख्‍या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के घर वालों का कहना है कि जमीनी विवाद में हत्‍या की गई है। पुलिस फिलहाल भूमि विवाद को केंद्र में रखकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष को हत्याकांड का तत्काल खुलासा करने के लिए टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

सिर कूंचकर वृद्ध की दर्दनाक हत्या देखने वाले सिहर गए

थानाध्यक्ष दुल्‍लहपुर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की छानबीन कर बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।