Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बिरहा गायिका ने फंदे पर झूल कर की इहलीला समाप्त

बिरहा गायिका ने फंदे पर झूल  कर की इहलीला समाप्त

केटी न्यू /चंदौली

बिरहा गायिका ने फंदे पर झूल  कर की इहलीला समाप्त

अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत लोको कॉलोनी में निष्प्रयोज्य हो चुके क्वार्टर नम्बर 411 एल में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रह रही एक बिरहा गायिका 30 वर्षीया नीतू यादव पत्नी संजय यादव ने मंगलवार को कमरे के छत में लगे छड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर झूल कर इहलीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी होते ही आसपास कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के उपरांत पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बिरहा गायिका ने फंदे पर झूल  कर की इहलीला समाप्त

जानकारी के अनुसार धानापुर निवासी बिरहा गायक की पत्नी 30 वर्षीया नीतू यादव लोको कॉलोनी स्थित निष्प्रयोज्य हो चुके एक रेलवे क्वार्टर नम्बर 411 एलमें आईओडब्ल्यू की सहमति से अकेले रहकर बिरहा गाने का कार्य करती थी। सूत्र बताते हैं कि पति पत्नी के बीच अनबन चल रहा था।  मंगलवार अपराह्न दो बजे के करीब क्वार्टर के कमरे में छत से लगे छड़ में रस्सी के फंदे से झूलकर नीतू ने अपनी जान दे दी।

बिरहा गायिका ने फंदे पर झूल  कर की इहलीला समाप्त

इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मय पुलिस बल पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पंचनामे के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।