Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

परिजनों के चीत्कार से मुहल्ला हुआ गमगीन

चारो तरफ पसरा मातम

सांत्वना देने वालों का लगा तांता

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहरामगंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहरामगंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

केटी न्यूज/चंदौली/गाज़ीपुर

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

गंगा में नहाते गये पंडित दीनदयाल नगर के वार्ड नम्बर दो शाहकुटी हनुमानपुर हरिजन बस्ती निवासी तीन युवकों की वाराणसी के भैंसासुर घाट पर डूबने से हुई  मौत हो गई ।घटना की जानकारी होते ही परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में मातम पसरा गया है। मृतकों के दरवाजे पहुंच कर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार की रात हनुमानपुर हरिजन बस्ती  निवासी पांच दोस्त  चिट्टू पुत्र शम्भू 26 वर्ष, रितेश कुमार पुत्र राजेन्द्र, साहिल 22 वर्ष पुत्र छोटे, सनी 17 वर्ष पुत्र राजू और लकी 16 वर्ष पुत्र राजू साथ गंगा में नहाने के लिये भैंसासुर घाट वाराणसी गये थे।

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

काफी देर तक ये लोग बातचीत करते रहे लगभग आठ बजे के करीब ये सभी नहाने के लिये गंगा  में गये। नहाते नहाते उपरोक्त में से एक युवक साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसने बचाने के लिये पानी से हाथ बाहर निकालकर इशारा किया तो उसे बचाने गए सनी और लकी दोनों गहरे पानी में डूबते चले  गए। शोर होने पर आसपास के लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। सूचना पर पहुंचे आसपास के नाविकों ने भी काफी प्रयास किया लेकिन विफल हो

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

गया। शव को निकालने का भी प्रयास किया गया लेकिन रात्रि में शव नहीं मिल सका। मंगलवार प्रातः गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला।अपने तीनों मित्रों के डूबने की घटना को देख कर उसके साथ गया चिट्टू सभी का मोबाइल लेकर डर के मारे वहाँ से भाग गया और इसकी सूचना तक परिजनों को नहीं दी।

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

वहीं रितेश वहीं रह गया और उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई तथा पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहा। मंगलवार प्रातः जब वह अपने घर हानुमानपुर पहुंचा तो मृतक के परिजनों ने आक्रोश में उसकी पिटाई भी कर दी जिसके बाद वह अपने घर में जाकर छुप गया।

गंगा में एक साथ डूबे तीन युवकों की मौत मचा कोहराम

एक साथ तीन मौत की इस घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित मुहल्ले व आसपास के क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है। महिलाएं दहाड़ें मार कर रो रही हैं। रोते बिलखते परिजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। नगरपालिका परिषद चेयरमैन सोनू किन्नर ने भी मृतक के परिजनों के घर पहुंचकर सांत्वना दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।