Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ा

केटीन्यूज/गाजीपुर

बिरनो थाने के (भड़सर) राजापुर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे वाहन को चालक सहित मरदह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेंदा गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह (54) पुत्र राजेंद्र सिंह बिरनो ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की शाम वह ड्यूटी करके मोटर साइकिल से घर जा रहे थे।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

अभी वह वाराणसी गोरखपुर फोर लेन पर स्थित राजापुर पैट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि वाराणसी की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर मरदह पुलिस ने भाग रहे चार पहिया वाहन को पीछा कर पकड़ लिया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। मृतक की पत्नी बिंदु देवी सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

मृतक बृजेश सिंह ब्लॉक परिसर में बहुत ही मिलनसार थे। घटना की सूचना पर हर कोई हतप्रभ है। बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना में शव को कब्जे में ले लिया गया और चार पहिया वाहन को भी मय चालक पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।