Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

छठ पूर्व घाटों की सफाई पर सक्रिय हुआ नगर परिषद, ईओ ने किया निरीक्षण

छठ पूर्व घाटों की सफाई पर सक्रिय हुआ नगर परिषद, ईओ ने किया निरीक्षण

- ईओ ने सभी चिन्हित घाटों के सफाई का दिया है निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर 

लोक आस्था के महापर्व छठ के पूर्व नगर परिषद प्रशासन छठ घाटों की सफाई, पहुंच पथ के निर्माण तथा व्रतियों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर तत्पर हो गया है। नगर परिषद की ईओ प्रेम स्वरूपम ने अपने मातहतो को छठ पूर्व सभी घाटों को चकाचक बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने घाटों की सफाई के अलावे, पहुंच पथ की मरम्मत कराने, रास्तों की सफाई, रौशनी की व्यवस्था करने आदि निर्देश भी दिए है। वही लगातार नप क्षेत्र के वार्डाे के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 एवं नाथ बाबा घाट का निरीक्षण किया। वार्ड 17 के निरीक्षण के क्रम में वार्ड की सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक पाई गई तथा वार्ड भ्रमण के क्रम में चार भवन मालिकों से खुले में कचरा फेंकने, रास्ते पर नाली का पानी गिराने, रास्ते पर मवेशी बांधने इत्यादि हेतु कुल 2500 रु जुर्माना भी लगाया गया। जिसमें सत्यदेवगंज नालबंद टोली की रीता देवी से 500 रु, ललन राय से 500 रु, प्रदीप कसेरा से 500 रु और पुस्तकालय रोड के सुकुरुला केला गोदाम से 1000 रु का जुर्माना वसूला गया। वही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शहर के अति महत्वपूर्ण घाट नाथ बाबा घाट पर भ्रमण के क्रम में सफाई कर्मियों द्वारा नाथ बाबा घाट की सीढ़ी पर जमे मिट्टी का उठाव करने तथा घाट की साफ सफाई करते हुए पाया गया तथा साफ-सफाई को युद्ध स्तर पर करने हेतु सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रमण के क्रम में प्रधान सहायक यशवंत सिंह, नरसिंह चौबे के अलावा सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।