Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा गुरुवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मां काली की पूजा विधिवत रूप से की जाएगी। पूजा के साथ यहां मेले का आयोजन भी होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

-- अनुमंडल प्रशासन ने किए सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं में उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा गुरुवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत इस वर्ष भी मां काली की पूजा विधिवत रूप से की जाएगी। पूजा के साथ यहां मेले का आयोजन भी होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

मजिस्ट्रेट के साथ जगह-जगह महिला व पुरुष बल के जवानों की तैनाती रहेगी। साथ ही तीसरी आंख से भी मेले की निगरानी की जाएगी। अहले सुबह से ही पूजा की पारंपरिक प्रक्रिया शुरू होगी। पूजा अर्चना के बाद भक्त मेले का आनंद लेंगे। मेला परिसर में वाहनों के रोक को लेकर शक्तिद्वार, मठिया मोड़, उत्सव मैरेज हॉल, टेढ़ी बाजार और शहीद मर्द के समीप बैरिकेडिंग की गई है।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर परिषद ने जगह-जगह पानी के टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराई है। श्रद्धालुओं की मदद और नियंत्रण व्यवस्था के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां पुलिस और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। पूरे नगर में मां काली की वार्षिक पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल है। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया है।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

मेला क्षेत्र में बच्चों के लिए झूले, मिठाइयों की दुकानें, खिलौने, खेल सामग्री और मनोरंजन के अन्य साधन लगाए गए हैं। काली आश्रम पूजनोत्सव समिति के अध्यक्ष भगवानजी वर्मा ने बताया कि मां काली परिसर को बनारस व कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से सजाने काम अंतिम चरण में है। साथ ही समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जगह-जगह तैनात रहेंगे।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग गेटों से कतारबद्ध कराया जाएगा ताकि सुविधा से श्रद्धालु माता रानी का दर्शन कर सकें। श्रद्धालु भक्तों के लिए विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

डुमरांव में मां काली की वार्षिक पूजा आज, तैयारी पूरी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।