बड़का सिंहनपुरा में कलश यात्रा के साथ शिव पुराण कथा ज्ञान सप्ताह शुरू, भक्तिमय बना माहौल

बड़का सिंहनपुरा में कलश यात्रा के साथ शिव पुराण कथा ज्ञान सप्ताह शुरू, भक्तिमय बना माहौल

कलश यात्रा मंें हाथी, घोंड़े, उंट व गाजे बाजे के साथ शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

केटी न्यूज/सिमरी

प्रखंड के गरीब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे शिव पुराण कथा ज्ञान सप्ताह की शुरूअता बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। जलभरी का जुलूस काफी भव्य था तथा इसमें हाथी, घोड़े, उंट तथा गाजे बाजे के साथ हजारों श्रद्धालु नर नारी शामिल हुए। पंडित अंजय ओझा के नेतृत्व में यज्ञ मंडप तथा मुख्य कलश की वैदिक विधान से पूजा अर्चना कर तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा परंपरा के अनुसार यज्ञ मंडप व गांव का परिक्रमा करने के बाद बड़का गांव गंगा घाट पहुंचा, जहां से कलश में पवित्र गंगाजल भर श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। क्षेत्र में यह शोभा यात्रा पूरे दिन आकर्षण व चर्चा का केन्द्र बना रहा। भीषण गर्मी के बावजूद कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुरूवार को ज्ञान कथा की शुरूआत की जाएगी। ज्ञान कथा चित्रकुट धाम से पधारे चर्चित कथावाचक बालब्यास पंडित विवेक जी महाराज के मुखारबिंदु से प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। जलभरी का सभी धार्मिक अनुष्ठान भी इन्हीं के देखरेख में संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भाग लेने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुजनों का हुजूम यज्ञ स्थल पर उमड़ने लगा था। श्रद्धालु नित्यक्रिया से निवृत होकर नये वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे। वहीं शोभायात्रा निकलने से पहले विधि विधान से मुख्य कलश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से इलाके का माहौल भक्तिमय बन गया है। वही इस आयोजन से क्षेत्र में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। बड़ी संख्या में आस पास के गांवों के लोग भी इस यज्ञ में शामिल होने आ रहे है। गुरूवार को कथा वाचन की शुरूआत के पहले यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर गरिबा सेवा समिति अध्यक्ष अंजय पंडित, सचिव पवन ओझा (लल्टू), कोषाध्यक्ष गुडू ओझा, संयोजक बड़क ओझा के अलावे सदस्यों में मुकेश ओझा, आशीष भंडारी ओझा, पुनपुन ओझा, रवि ठाकुर, उपेन्द्र गोंड सहित कई मौजूद रहे।