वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जंगली नाथ शिव मंदिर में शुरू हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

डुमरांव के प्रसिद्ध जंगलीनाथ शिव मंदिर में शुक्रवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें 251 जोड़े दंपतियों ने भाग लिया तथा सामूहिक रूप से देवाधिदेव महादेव को रुद्राभिषेक कर इस आयोजन को सफल बनाया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जंगली नाथ शिव मंदिर में शुरू हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

_ 251 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, रुद्र सागर सेवा संस्थान के बैनर तले हुआ आयोजन

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव के प्रसिद्ध जंगलीनाथ शिव मंदिर में शुक्रवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें 251 जोड़े दंपतियों ने भाग लिया तथा सामूहिक रूप से देवाधिदेव महादेव को रुद्राभिषेक कर इस आयोजन को सफल बनाया।

यह आयोजन रुद्र सागर सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव रवि शंकर चौबे ने किया। इस दौरान आचार्य विंध्याचल ओझा के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने विधि विधान, मंत्रोच्चार आदि के साथ रुद्राभिषेक करवाया। आचार्य मंडली में पंडित संजीव मिश्र, बलिराम उपाध्याय, अरुण चौबे,शशि तिवारी, रोहित ओझा आदि शामिल थे।

वहीं आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक राजेश सैनी, रुद्र सागर सेवा संस्थान के रिंटू चौबे, डबलू चौबे, वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि रितेश कुमार सिंह उर्फ भूटेली सिंह, कुंदन सिंह, रविशंकर पाठक, राकेश पाठक, अरुण वर्मा, विशाल चौबे, सोनू ओझा, शिबू दूबे, अजीत पांडेय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।यह सामूहिक रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क था तथा संस्थान द्वारा उनके जलपान व भंडारे की व्यवस्था भी मुफ्त की गई थी।

इस आयोजन से पूरे दिन जंगली नाथ शिव मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा तथा भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। गौरतलब हो कि रुद्र सागर सेवा संस्थान द्वारा पिछले साल भी यह आयोजन किया गया था।