दिल्ली से गाँव लौट रहे दो भाइयों को घोंपा चाकू,एक की मौत

दिल्ली से छपरा लौट रहे दो सगे भाईयों पर चचेरे भाईयों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें एक की मौत हो गई है वही दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है

दिल्ली से गाँव लौट रहे दो भाइयों को घोंपा चाकू,एक की मौत

केटी न्यूज़ /छपरा

दिल्ली से छपरा लौट रहे दो सगे भाईयों पर चचेरे भाईयों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें एक की मौत हो गई है वही दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। घटना जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव की है। मंगोलापुर गांव निवासी राजकिशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी तथा उनके चचेरे भाई रहकर मजदूरी करते थे। वही राजकिशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी का उनके चचेरे भाई से विवाद हो गया और यह विवाद छपरा पहुंचते पहुंचते हत्या में तब्दील हो गया। उनके चचेरे भाई घर पहुंचे आधे घंटे

बाद राज किशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी भी घर पहुंचने ही वाले थे,तभी रास्ते में जलालपुर कोपा मुख्य मार्ग पर घर से कुछ ही दूरी पर उनके चचेरे भाईयों द्वारा राजकुमार और राजकिशोर तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां राजकुमार तिवारी की मौत हो गई। वही उनके सगे भाई राजकिशोर तिवारी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके चचेरे भाई सुबोध तिवारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।