Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

रेल कम रोड ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन में लगी आग

रेल कम रोड ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन में लगी आग

केटी न्यूज/ गाजीपुर 

रेल कम रोड ब्रिज के निर्माण के दौरान एक क्रेन में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से क्रेन बुरी तरह जल गई। क्रेन में आग लगने की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के झींगुर पट्टी इलाके में हुई। क्रेन प्रधानमंत्री महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज के निर्माण में लगी थी। आग लगने से वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि क्रेन पुल के गार्डर उठाने के काम मे लगी थी,कि इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गयी। निर्माण कार्य मे लगी क्रेन में अचानक आग लगने से ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। काफी देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक क्रेन में बड़ा नुकसान हो चुका था। ग़ाज़ीपुर में गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज बन रहा है। ब्रिज के निर्माण कार्य मे ही क्रेन लगी थी, कि इस दौरान ये हादसा हुआ। मालूम हो कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।