Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पुलिया के नीचे गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

पुलिया के नीचे गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

केटी न्यूज/गाज़ीपुर

मुहम्मदाबाद कोतवाली शहनिंदा पुलिया के नीचे गिरकर एक दिव्यांग युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कासिमाबाद थाना के नसीरुद्दीनपुर निवासी सुनील राम (32) पूना किसी कंपनी में नौकरी करता था। वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। वहां से वह अपने परिवार से मिलने ससुराल जहूराबाद के बरेसर गया था। सोमवार की शाम वह बक्सर जाने के लिए शाहनिंदा पहुंचा। देर शाम वह पुलिया पर बैठक कर वाहन का इंतजार कर रहा था। अत्यधिक ठंड होने के कारण पुलिया के पास वह पेशाब करने के लिए बैठा कि पुलिया के नीचे गिर पड़ा।

पुलिया के नीचे गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

वह दाहिने हाथ से विकलांग भी था। रातभर वह पुलिया के नीचे पड़ा रहा किसी को पता नहीं चल सका। सुबह आस-पास के लोगों ने देखा कि पुलिया के नीचे एक युवक पानी में डूबा पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। ठंड की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास बैग व मोबाइल था। जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की। पुलिस द्वारा कासिमाबाद थाने को सूचित किया गया। कासिमाबाद की पुलिस ने उसके घर जाकर घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। उसकी पत्नी आरती देवी भी घर वालों के साथ पुलिस चौकी शाहनिंन्दा पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसका बैग तथा सामान उसकी पत्नी को दे दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।