Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में हुई मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में आज उस वक्त कोहराम मच गया जब छह माह से ससुराल में रह रहे युवक की अर्थी घर पर आई। शव आने पर परिजन रोने बिलखने लगे और ससुराल के लोगों पर ही हत्या के आरोप लगाते हुए दुल्लहपुर पुलिस को सूचना दी।  थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में हुई मौत

मालूम हो कि मृतक राजेश राजभर (28) पुत्र भाना राजभर जफरपुर निवासी की शादी 22 जून 2022 को मौधिया थाना क्षेत्र के कर्मदेवपुर में हुई थी। शादी के कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी की अनबन होने के कारण पत्नी सोनी देवी सारा सामान लेकर अपने मायके चली गई। पंचायत के बाद भी नहीं लौटी। फिर मृतक राजेश राजभर भी अपने ससुराल पत्नी के यहां पहुंचकर ससुराल में छह माह से रहने लगा। परिजनों ने बताया कि ससुराल में राजेश को रात सोते वक्त पेट में दर्द होने के बाद लोगों ने

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में हुई मौत

अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों ने जैसे ही मृतक शव घर पर ले आए की परिजन आग बबूला हो गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता भाना राजभर के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।