Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत

दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर

जनपद के करीमुद्दीनपुर थाने के उत्तमपुर गांव के सामने दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे बलिया से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक चालक नागेंद्र यादव (40) पुत्र घुरहू यादव ग्राम कैथी थाना चौबेपुर जिला वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत

इसके अलावा इस ट्रक में सवार खलासी बबलू यादव निवासी नंदगंज घायल हो गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक शिबरन यादव निवासी बहलोलपुर थाना जंगीपुर भी घायल हो गया। इस संबंध में मृत ट्रक चालक के रिश्तेदार राजेश यादव द्वारा करीमुद्दीनपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक नागेंद्र यादव के शव को पुलिस कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।