स्टांप निबंधन एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे उद्घाटन

स्टांप निबंधन एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे उद्घाटन

- बहुप्रतीक्षित निबंधन कार्यालय के उद्घाटन के अटकलों लगा विराम

केटी न्यूज/गाजीपुर

जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित निबंधन कार्यालय के उद्घाटन पर तमाम अटकलों पर विराम लग गया। शनिवार को स्टांप निबंधन एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल इसका उद्घाटन करेंगे। ज्ञात हो कि तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री, शादी- विवाह का पंजीयन कराने के लिए जमानिया जाना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रयास कर नवसृजित तहसील सेवराई पर निबंधन कार्यालय खोलने का प्रस्ताव शासन को लिखा था। इनके प्रस्ताव पर तहसील मुख्यालय के ठीक सामने एक निजी भवन में निबंधन कार्यालय की सारी व्यवस्थाएं तो पूरी कर ली गई, लेकिन एक लंबे अंतराल से इसके उद्घाटन किए जाने का इंतजार हो रहा था। शनिवार को स्टांप निबंधन एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जयसवाल इसका शुभारंभ करेंगे। 

शुक्रवार की दोपहर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, तहसीलदार अमित शेखर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रेम प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर इस उद्घाटन कार्यक्रम को अंतिम मूर्त की तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह की मौजूदगी में रविंद्र जायसवाल द्वारा नवसृजित उप निबंधक कार्यालय सेवराई का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।