Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

...भारत के विकास में डिजिटल क्या मदद करेगा: जेपी नड्डा

नड्डा ने इंडी गठबंधन को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि ये लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, "लालू जी आपके दिन लद गए हैं। कांग्रेस इतिहास बनने की ओर अग्रसर है।" नड्डा ने जोर देकर कहा कि मोदी जी सभी का विकास चाहते हैं और कर रहे हैं।

...भारत के विकास में डिजिटल क्या मदद करेगा: जेपी नड्डा
केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क: आरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे के तहत आज आरा पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश की बागडोर संभाली है, बल्कि भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा और कार्यशैली में भी बड़ा परिवर्तन किया है।

नड्डा ने कहा, "आप 10 साल पहले का भारत याद कीजिए। उस समय देश का सामान्य नागरिक मान चुका था कि राजनीति से कोई बदलाव नहीं आएगा। देश एक उदासीनता की मानसिकता के साथ जी रहा था। लेकिन, आज 140 करोड़ देशवासी मोदी जी के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।"

इंडी गठबंधन पर निशाना

जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि ये लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, "लालू जी आपके दिन लद गए हैं। कांग्रेस इतिहास बनने की ओर अग्रसर है।" नड्डा ने जोर देकर कहा कि मोदी जी सभी का विकास चाहते हैं और कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आज दो लाख पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछ चुका है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नड्डा ने कहा, "विपक्ष वाले कहते थे भारत के विकास में डिजिटल क्या मदद करेगा। आज भारत में सब्जी बेचने वाला भी ऑनलाइन पेमेंट ले रहा है।"

जहानाबाद में भी की सभा

इससे पहले जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में क्या अंतर होता है, यह भी समझाया। उन्होंने कहा, "मजबूर सरकार तब होती है जब आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं और सरकार पाकिस्तान को सिर्फ डोजियर भेजती है। मजबूत सरकार वो होती है जब उरी और पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं।"

नड्डा ने आगे कहा कि 10 साल पहले देश में धर्म और जाति की राजनीति होती थी। वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए राजनीति होती थी। यह सब 2014 के पहले चलता था। 

नालंदा में भी करेंगे सभा

भोजपुर के बाद नड्डा नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अंतिम चरण के चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नालंदा समेत तीनों लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। 

चुनावी जनसभाओं के अलावा, प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। राज्य और केंद्र के नेताओं की ओर से लगातार जनसभाएं की जा रही हैं ताकि मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

जेपी नड्डा की इस यात्रा और उनके संबोधनों ने बिहार में चुनावी माहौल को और गरम कर दिया है। उन्होंने अपने भाषणों में विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया और भाजपा के विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। अब देखना यह है कि इस चुनावी जंग में कौन बाजी मारता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।