Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

भोजपुर निवासी दरोग़ा की मुंगेर में हीट वेव से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी और मुंगेर यातायात थाना में पदस्थापित दारोगा ददन प्रसाद सिंह की हीट वेव की चपेट में आने से गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन माह पहले शेखपुरा से तबादला होकर आए ददन प्रसाद सिंह की तबीयत गुरुवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान बिगड़ने लगी।

भोजपुर निवासी दरोग़ा की मुंगेर में हीट वेव से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क: मुंगेर: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी और मुंगेर यातायात थाना में पदस्थापित दारोगा ददन प्रसाद सिंह की हीट वेव की चपेट में आने से गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन माह पहले शेखपुरा से तबादला होकर आए ददन प्रसाद सिंह की तबीयत गुरुवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से पुलिस लाइन स्थित अपने बैरक में पहुंचाने के लिए कहा। वहां पहुंचकर उन्होंने पानी और ओआरएस लिया, लेकिन शौच के बाद लौटते समय गिरकर बेहोश हो गए। 

भोजपुर निवासी दरोग़ा की मुंगेर में हीट वेव से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

पुलिस लाइन के जवानों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी स्थिति नाजुक होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पुलिस लाइन लाया गया, जहां एसपी सैयद इमरान मसूद ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

दारोगा की पत्नी कल्याणी देवी का हाल बुरा है। उन्होंने बताया कि ईद के दिन 17 मिनट विलंब से ड्यूटी पर पहुंचने के कारण उनका वेतन दो माह से रुका हुआ था, जिससे वे काफी अवसाद में थे। दिवंगत दारोगा के पुत्र अंकुर प्रकाश ने बताया कि ट्रैफिक डीएसपी ने उनके पिता के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट की थी, जिसके बाद उनका वेतन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्थानांतरण शेखपुरा से मुंगेर चुनाव से पूर्व हुआ था और तब से ही वेतन को लेकर समस्याएं चल रही थीं। उनकी उम्र 59 वर्ष तीन माह थी और नौ माह बाद वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।

भोजपुर निवासी दरोग़ा की मुंगेर में हीट वेव से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

आरोप की होगी जांच

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दारोगा ददन प्रसाद सिंह की मृत्यु गुरुवार को ड्यूटी के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए पूरा प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हो सकता है कि पहले से तबीयत खराब होने के कारण ऐसा हुआ हो। स्वजन के आरोपों की जांच कराई जाएगी।

मेडिकल टीम ने किया पोस्टमार्टम

दिवंगत दारोगा के शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. रामप्रवेश, डॉ. बीएन सिंह और डॉ. प्रशांत ने पोस्टमार्टम किया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि ददन प्रसाद सिंह के शरीर का तापमान 105.3 डिग्री फारेनहाइट था। पोस्टमार्टम टीम के सदस्य डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि शरीर के अंगों की जांच के बाद पता चला कि उनकी मृत्यु हीट स्ट्रोक और हार्ट अटैक से हुई है। इलाज के दौरान वे हाई फीवर से ग्रसित थे और उनका शरीर पूरी तरह से कांप रहा था।

दारोगा की मौत से पूरे मुंगेर पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनके निधन पर साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। दारोगा ददन प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव चातर ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।