Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मां-बेटी थी मौजूद

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मां-बेटी थी मौजूद

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा ओपी के ब्रह्मटोला गांव में एक युवती की फांसी लगा खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका गांव के 22 वर्षीय पूजा कुमारी बताई जाती है। इधर इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि घर मे सिर्फ मां और बेटी ही मौजूद थी। जो रविवार की देर रात खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई।

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मां-बेटी थी मौजूद

थोड़ी देर बाद उसकी मां ने कुछ काम के लिये उसका दरवाजा खटखटाया। पर युवती द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद युवती की मां को अनहोनी की अशंका हुई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो युवती फंदे पर झूल रही थी। जिसके बाद युवती की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया है। बताया जाता है,

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मां-बेटी थी मौजूद

कि मृत युवती की शादी तय हो गई थी। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने बताया युवती की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। जिसके चलते घटना को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।