Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

मौत का कोई ठिकाना नहीं की कब चली आए, यह उक्ति गुरूवार को चरितार्थ हो गई। हुआ यूं कि राह चलते-चलते एक अधेड़ अचानक गिर पड़ा, वह पसीने से तर-बतर था। जबतक लोग कुछ समझ पाते तथा उसकी मदद का प्रयास करते तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहिया गांव का रहने वाला है मृतक, गुरूवार की दोपहर 

केटी न्यूूज/डुमरांव

मौत का कोई ठिकाना नहीं की कब चली आए, यह उक्ति गुरूवार को चरितार्थ हो गई। हुआ यूं कि राह चलते-चलते एक अधेड़ अचानक गिर पड़ा, वह पसीने से तर-बतर था। जबतक लोग कुछ समझ पाते तथा उसकी मदद का प्रयास करते तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

यह वाकया डुमरांव थाना क्षेत्र के खलवा ईनार के समीप गुरूवार दोपहर की है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहंुची स्थानीय पुलिस ने उसे उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आईडी से उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करा उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया।

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

मृतक की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहिया गांव निवासी केशव राम के 50 वर्षीय पुत्र विद्या शंकर राम के रूप में हुई है। हालांकि, वह कहां जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का कहना है कि वह अचानक चलते-चलते सड़क किनारे बैठ गया तथा गमछे से पसीना पोछने लगा और थोड़ी देर में ही उसकी जान चली गई। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई होगी। वैसे हिट वेव का शिकार होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है कि उसकी मौत कैसे हुई होगी। बहरहाल इस घटना के बाद लोगों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि मौत का कोई ठीक नहीं है कि कब चली आए। समचार लिखे जाने तक स्वजनों ने किसी तरह का आवेदन नहीं दिया था।

आश्चर्य, राह चलते गिरकर चली गई अधेड़ की जान, हार्ट अटैक की जताई जा रही है आशंका

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।