Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

मच्छर भगाने के लिए पशुपालक ने किया था धुआं, लगी आग, पांच मवेशी समेत पशुपालक भी झुलसा

मच्छर भगाने के लिए पशुपालक ने किया था धुआं, लगी आग, पांच मवेशी समेत पशुपालक भी झुलसा

- नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के गोपालडेरा गांव की है घटना

केटी न्यूज/डुमरांव  

शनिवार की देर रात अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी के गोपालडेरा गांव में हुई अगलगी की घटना में जहां पांच मवेशी जल गए वहीं मवेशियों को बचाने के दौरान मजदूर भी झुलस गया। घटना में लगभग 40-50 रुपये की संपत्ति जलने की अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही अंचल कर्मी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अग्निपीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की

मच्छर भगाने के लिए पशुपालक ने किया था धुआं, लगी आग, पांच मवेशी समेत पशुपालक भी झुलसा

रात उपरोक्त गांव निवासी और पेशे से मजदूर हरि चौधरी मच्छरों से बचाव के लिए झोपड़ी में धुंआ किए थे। इसी दौरान मवेशियों का पैर फिसलकर आग पर पड़ा, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हल्ला हंगामा सुनकर जब तक आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तब तक चार बकरियां मर गई और एक भैंस झुलस गई। मवेशियों को आग बचाने के दौरान उपरोक्त मजदूर भी झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में सरकार द्वारा अभियान रैन बसेरा के तहत उन्हें भूखंड आवंटित की गई थी, जिस पर झोपड़ी लगाकर बाल बच्चों के साथ

मच्छर भगाने के लिए पशुपालक ने किया था धुआं, लगी आग, पांच मवेशी समेत पशुपालक भी झुलसा

मजदूर परिवार गुजारा करता था। अगलगी की घटना के बाद परिवार के समक्ष जहां रहने की समस्या उत्पन्न हुई है, वहीं भुखमरी की नौबत भी आ गई है। इस संबंध में सीओ अंकिता सिंह ने बताया कि अंचल कर्मचारियों के माध्यम से अगलगी में क्षतिपूर्ति का आकलन कराया जा रहा है और अग्निपीड़ित को उचित मुआवजा मिले इसके लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।