Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

शराब तस्करों के खिलाफ एसपी शुभम आर्य हुए सख्त तो तस्करों में मचा हडकंप जिले में पकड़ी गयी 8650 लीटर शराब 341 आरोपी गिरफ्तार, 2 आर्म्स व आठ गोली बरामद

बक्सर एसपी क्राइम कंट्रोल व शराब तस्करी को रोकने के लिए काफी सख्त दिख रहे है। वहीं आम जन की सुरक्षा कैसे हो इस पर भी लगातार सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे है। सभी कानों का स्वयं निरीक्षण कर दिए गये निर्देशों को सख्ती से पालन हो रहा है कि नही इसका प्रतिदिन अवलोकन कर रहे है।

शराब तस्करों के खिलाफ एसपी शुभम आर्य हुए सख्त तो तस्करों में मचा हडकंप जिले में पकड़ी गयी 8650 लीटर शराब 341 आरोपी गिरफ्तार, 2 आर्म्स व आठ गोली बरामद

केटी न्यूज/ बक्सर

बक्सर एसपी क्राइम कंट्रोल व शराब तस्करी को रोकने के लिए काफी सख्त दिख रहे है। वहीं आम जन की सुरक्षा कैसे हो इस पर भी लगातार सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे है। सभी कानों का स्वयं निरीक्षण कर दिए गये निर्देशों को सख्ती से पालन हो रहा है कि नही इसका प्रतिदिन अवलोकन कर रहे है। जिसका परिणाम है कि घटना के कुछ घंटों में पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिल रही है। वहीं एसपी शुभम आर्य के निर्देश के बाद सभी थानाध्यक्ष शराबी वाहन चालकों तथा अवैध वाहनो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बक्सर जिले के सभी मार्गों पर से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ियों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही एल्कोमीटर से शराबी वाहन चालकों की जांच किया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाई से चालको के बीच हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस की नजर से बच कर दूर से ही अपने गाड़ी घुमा कर भागते दिखे।

शराब तस्करों के खिलाफ एसपी शुभम आर्य हुए सख्त तो तस्करों में मचा हडकंप जिले में पकड़ी गयी 8650 लीटर शराब 341 आरोपी गिरफ्तार, 2 आर्म्स व आठ गोली बरामद

एसपी ने कहा कि स्पष्ट कहा कि शराब तस्करों पर सख्ती से निपटना है। वहीं स्कूली छात्राओ को मनचलों से बचाना है। स्कूल, कॉलेज  कोचिंग व बैंकों के बाहर डियूटी ऑवर में गस्ती पार्टी के अलावे डायल 112 को मुस्तेद रहना होगा। इसके अलावें व्यवसायियों व अस्पतलों कि भी सुरक्षा के लिए पुलिस को 24 घंटा अर्ल्ट रहना होगा।

एसपी शुभम आर्य ने केशव टाइम्स से बातचीत में बताया कि पुलिए ने अक्टूबर माह में कई सफलताएं मिली है। जिसमें विभिन्न थानों में कुल 594 लोगों कि गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावे एक देशी कट्टा, एक पिस्टल व 8 गोली बरामद किया किया गया है। जबकि 8650.185 लीटर शराब बरामद हुआ है। वहीं शराब तस्करी व पीने के मामले में 341 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जिले के विभिन्न थानों में 51 वाहन जब्त किए गए है। वहीं पुरे माह में जिले में वाहन जांच के दौरान 36 लाख 53 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।