Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

घर के बाहर टहल रही महिला को जानबूझकर बाइक से रौंदा, विरोध पर परिजनों ने दी खुलेआम धमकी

स्थानीय थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में सोमवार की शाम कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर घटना सामने आई है। घर के बाहर टहल रही एक महिला को गांव के ही युवक ने कथित तौर पर जानबूझकर बाइक से टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर आरोपी के दरवाजे पर पहुंची, तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने उल्टे खुलेआम धमकी देकर केस से न डरने की बात कही, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।

घर के बाहर टहल रही महिला को जानबूझकर बाइक से रौंदा, विरोध पर परिजनों ने दी खुलेआम धमकी

__ तीन नामजद पर प्राथमिकी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

पीड़िता के बयान के अनुसार, रविवार की शाम वह अपने घर के सामने टहल रही थी। तभी गांव का युवक अभिषेक कुमार तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और सीधे उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो वहां मौजूद उसके बाबा और चाचा ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि यह कहते हुए धमकाया कि “जो करना है कर लो, हम लोग किसी केस से डरते नहीं हैं।”

घर के बाहर टहल रही महिला को जानबूझकर बाइक से रौंदा, विरोध पर परिजनों ने दी खुलेआम धमकी

घायल महिला को तत्काल डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में अभिषेक कुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गांवों में कानून का डर आखिर क्यों खत्म होता जा रहा है।

घर के बाहर टहल रही महिला को जानबूझकर बाइक से रौंदा, विरोध पर परिजनों ने दी खुलेआम धमकी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।