बक्सर : बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

चौसा- धनसोई मार्ग पर मुफस्सिल थाना के चुन्नी नहर स्थित मोड़ के पास एक तेज गति बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को ठोक दिया।

बक्सर : बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी
Accident

केटी न्यूज/ बक्सर

चौसा- धनसोई मार्ग पर मुफस्सिल थाना के चुन्नी नहर स्थित मोड़ के पास एक तेज गति बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को ठोक दिया। इस घटना में बाइक सवार एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वही बाइक पर सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो को छोड़ भाग गया। इस घटना की जानकारी के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाया गया। जहा चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दी। वही, दूसरे युवक की प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात्रि लगभग 10 बजे की है। जहा नगर पंचायत के कनकनारायन पुर निवासी स्व. रामबचन यादव के पुत्र 47 वर्षीय अंगद यादव अपने ही गांव के युवक तुलसी ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र किशुन ठाकुर को एक बाइक पर सवार हो किसी कार्य से चुन्नी गांव गए थे। कार्य खत्म होने के बाद वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चुन्नी स्थित सीवीसी कैनाल के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को ठोक दिया। जिसमें बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को छोड़ भाग गया।

इस घटना की किसी आते जाते राहगीर ने देखा तो इसकी खबर ग्रामीणों को दी गई। जहा ग्रामीण पहुंच दोनो को इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाये, जहा चिकित्सकों ने अंगद यादव को मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर रूप से घायल किशुन को वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वही बोलेरो व बाइक को जब्त कर थाने लाया गया। वही, घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया। जहा स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि अंगद यादव के घर मा, पत्नी और दो पुत्र है।