Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नहर में डूबने से युवक की मौत, पसरा मातम

नहर में डूबने से युवक की मौत, पसरा मातम

शाम से ही गायब था युवक, सुबह में नहर में उतराया मिला शव

केटी न्यूज/राजपुर

धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहर कला पंचायत के लक्ष्मी टोला में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान इसी टोला के सुभाष चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अजित चौधरी के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की शाम ही घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन लौट कर नहीं आए। पूरी रात परिजन तथा कुछ ग्रामीण उनकी तलाश करते रहें, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। सुबह में किसी ग्रामीण की नजर नहर में उतराए शव पर पड़ी। देखते ही देखते पूरे टोले में यह खबर फैल गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा शव की पहचान कर विलख विलख कर रोने लगे। नहर के पास परिजनों की चिख पुकार से माहौल गमगीन हो गया था। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकालने के साथ ही स्थानीय पुलिस को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने शव को कब्जें में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा न तो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और न ही किसी से अदावत की बात ही कही गई। आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान ही नहर में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शौच के दौरान नहर में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।