महरौरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

महरौरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
मृतक के रोते बिलखते परिजन

- 24 घंटे के अतराल पर आकाशीय बिजली ने ली दो की जान, शुक्रवार को सुरौंधा में किशोर की हुई थी मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई हैं। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 2.45 बजे की हैं। मृतका संपतिया देवी उम्र 63 वर्ष स्व रामलाल भर की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार वह शनिवार को दोपहर घर से अपने पालतू बकरियों को चराने के लिए निकली थी। करीब पौने तीन बजे वह बाधार में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान अचानक उसके पास एक आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिन आनन फानन में उसे इलाज के लिए लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।

                                  धटना अस्थल पर उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजने की तैयारी में जुट गई थी। बता दें कि शुक्रवार को भी सुरौंधा के अनुसूचित जाति बस्ती स्थित एक झोपड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से चैन राम का 16 वर्षीय पुत्र राजीव राम की मौत हो गई थी। जबकि पांच किशोर झुलस गए थे। ठीक 24 घंटे बाद घटना की पुनरावृति में महिला की जान चली गई हैं। लगातार दो दिनों तक आकाशीय बिजली से जान माल की क्षति के इलाकाई लोगों में भय व्याप्त हैं। डुमरांव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि की हैं।