सर्पदंश से देवढ़िया अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम

राजपुर प्रखंड के देवढ़िया गांव में गुरुवार की रात सर्पदंश से 55 वर्षीय विनोद ठाकुर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जब विनोद ठाकुर अपने घर पर परिवार के साथ सो रहे थे, तभी एक विषैला सांप घर में घुस आया और उन्हें डंस लिया।

सर्पदंश से देवढ़िया अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम

-- शिक्षकों ने जताया शोक, मुआवजा की मांग

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के देवढ़िया गांव में गुरुवार की रात सर्पदंश से 55 वर्षीय विनोद ठाकुर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जब विनोद ठाकुर अपने घर पर परिवार के साथ सो रहे थे, तभी एक विषैला सांप घर में घुस आया और उन्हें डंस लिया।

परिवार वालों ने सुबह उनकी तबीयत बिगड़ती देख तुरंत सीएचसी राजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। घर लौटने के कुछ घंटे बाद, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई। परिजन दोबारा उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में ही थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक विनोद ठाकुर, मध्य विद्यालय देवढ़िया में कार्यरत रसोईया शांति देवी के पति थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से विद्यालय परिवार शोकाकुल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असजद, शिक्षक राकेश तिवारी, धनंजय मिश्र, मंजू देवी सहित अन्य शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने एक स्वर में सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

ग्रामीणों के अनुसार, अगर रात में ही सही उपचार मिल जाता तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के प्रति जागरूकता और त्वरित चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।गांव में शोक का माहौल व्याप्त है, वहीं मृतक की पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव ने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।