Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

केटी न्यूज/डुमरांव 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

डुमरांव थाना क्षेत्र के दो नंबर चौकी के समीप तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गयी। घटना के बाद मवेशी मालिक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चारमोटिया इनार निवासी गुप्तेश्वर कुशवाहा मंगलवार की दोपहर अपने मवेशियों के साथ खेत पर खेती का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बादल गरजने की आवाज होने लगी।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

पशुपालक ने अपने मवेशी को बांधकर बारिश से बचने के लिए दूसरी जगह खड़ा हो गया। तब तक वहां बिजली गिरने से दोनों मवेशी उसकी चपेट में आ गये और मौके पर उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि भैंसों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। उन्होंने सरकार से मुआवजा की भी मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।