Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोखराहा पंचायत के बुनियादी टोला के समीप रघुनाथपुर–बगेन मुख्य पथ पर मंगलवार की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मवेशी लदे एक पिकअप वाहन के अचानक अनियंत्रित हो जाने से ऑटो और दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

मृतकों की पहचान पोखराहा गांव निवासी 35 वर्षीय दवा व्यवसायी जितेंद्र श्रीवास्तव तथा किराना दुकानदार अनिल साह उर्फ पुतुल साह के रूप में की गई है। दोनों अपनी दुकान बंद कर बगेन से घर लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक जितेंद्र श्रीवास्तव के दो बच्चे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं नवादा जिले का एक श्रमिक, जो पंचायत सरकार भवन में कार्यरत था, भी बुरी तरह घायल हो गया है।

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन अचानक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर सामने से आ रहे वाहनों से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए जुट गए। सभी घायलों को तत्काल रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को चिंताजनक बताया है।

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उधर, मृतकों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। लोग आक्रोशित भी हैं और बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़कों पर ऐसे खतरनाक तरीके से मवेशी लदे वाहन क्यों दौड़ाए जाते हैं।

अनियंत्रित पिकअप बना मौत का कारण, दो की मौत, कई घायल

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।