चंदा गांव में करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

मंगलवार की शाम नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शाम करीब चार बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन उसे लेकर तत्काल स्थानीय एक अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चंदा गांव में करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार की शाम नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शाम करीब चार बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन उसे लेकर तत्काल स्थानीय एक अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी जगदीश यादव के 30 वर्षीय पुत्र विश्वंभर कुमार के रूप में हुई है। 

हालांकि, वह कैसे करंट की चपेट में आया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीण तथा पुलिस आशंका जता रहे है कि संभवतः वह शौच के लिए गया होगा, इसी दौरान धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गया होगा। बहरहाल इस घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद से स्वजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

नया भोजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। स्वजन ही उसे लेकर सदर अस्पताल गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है।