बलिया लोकसभा से पवन सिंह होंगे भाजपा के उम्मीदवार

बलिया लोकसभा से पवन सिंह होंगे भाजपा के उम्मीदवार

- भाजपा के शीर्ष नेताओं से भोजपुरी के पावर स्टार साध रहे संपर्क

केटीन्यूज/बलिया

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कमोबेश हर दलों ने लगभग लगभग प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुके हैं। लेकिन लोकसभा बलिया सीट पर अभी तक भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया और न ही सपा ने किया है। भाजपा की सूची में किसका नाम है ये बताना बड़ा मुश्किल है। लेकिन भाजपा से प्रमुख चेहरों पर यदि नजर डाले तो मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नाम की भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है।

प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में विलंब होने के कारण कुछ और भी लोग बलिया लोकसभा सीट से लड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे है। हालांकि भाजपा प्रमुख नामों के अलावा अन्य नामों पर विचार करेगी या नहीं ये भी कहना बड़ा मुश्किल है। इसबीच भाजेपुरी के पावर स्टार पवन सिंह बलिया से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह भी बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे हैं।

पिछले दिनों पवन सिंह दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे थे और वहां शीर्ष नेताओं से मिलकार बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। बताते चले कि भाजपा के पहली सूची में पवन सिंह का नाम बंगाल के आसनसोल सीट से लड़ने की सूची जारी हुई थी। लेकिन किसी कारणवश पवन सिंह ने आसनसोल सीट से लड़ने से इंकार कर दिया था।

अब उनके मन में यह चल रहा है कि काश बलिया लोकसभा सीट से पार्टी के शीर्ष नेता उन्हें हरी झंडी दे दें। लेकिन दूसरे सूत्र ने ये भी बताया कि यह संभव नहीं है। क्योंकि पार्टी मन बना चुकी है कि बलिया लोकसभा सीट से किसको लड़ाना है। इन दिनों पवन सिंह अपने ससुराल पर बहुत मेहरबान है। वैसे उनका ससुराल बलिया शहर के मिड्ढी में है।

वे हाल ही में अपनी पत्नी ज्योति सिंह को एक महंगी कार गिफ्ट दिया है। जो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है। पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह भी दिल्ली में पवन सिंह से मिलकर बलिया आये हुए है और इस समय ज्योति सिंह पवन सिंह के साथ दिल्ली में है।