Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

शादी समारोह के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई पांच लोग घायल हो गए। घटना भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल के गड़हनी थाना क्षेत्र लहपरा गांव में हुई है। घटना कि सुचना मिलते ही फिरोज डीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, भोजपुर एसपी श्री राज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की जांच में जूट में गये।

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

केटी न्यूज/आरा

 शादी समारोह के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई पांच लोग घायल हो गए। घटना भोजपुर जिले के  आरा सदर अनुमंडल के गड़हनी थाना क्षेत्र लहपरा गांव में हुई है। घटना कि सुचना मिलते ही आरा सदर अनुमंडल के प्रभारी साइबर डीएसपी अब्बू सैफी मुर्तजा, पीरों एसडीपीओं कृष्ण कुमार सिंह, भोजपुर एसपी श्री राज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की जांच में जूट में गये। घटना में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल आरा व प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

घायलों के अनुसार गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में थार सवार ने गोलाबारी की है। वहीं मृतकों की पहचान लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार (24) पिता संजय कुमार सिंह व लवकुश कुमार (23) पिता सुरेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलोें में बिट्टु कुमार, पंकज कुमार, अप्पू कुमार, अक्षय सिंह व लवकुश कुमार है। 

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

ग्रामीणों के अनुसार गांव के कमलेश सिंह की बेटी की बरात चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से आई थी। जिसके कारण बारात की गाड़ियां द्वार पूजा का कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे खड़ी हुई थी। उसी दौरान  थार गाड़ी से गांव के ही दो युवक राहुल व लवकुश कहीं जा रहे थे। द्वार पुजा के दौरान सड़क पर भीड़ थी। उनलोगों के द्वारा साइड़ मांगी गयी। बरातियों के द्वारा साइड़ दे दी गयी।

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

इसी बीच दोनों युवकों के से गांव वालों से तू-तू मै-मैं हो गयी। गांव वालों की पहल पर मामला शांत होने लगा। दोनों युवक मौके से जाने लगे। उसी दौरान बीच रोड पर खड़े अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें थार सवार लवकुश और राहुल की मौत हो गई। जबकि बारात और लड़की पक्ष तरफ से आए 2 बच्चे समेत 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों युवक गांव के ही वर्ष 2022 में ही ठेकेदार बबलू सिंह पिता रमेश सिंह को गोली मारने के मामले में राहुल और लवकुश (मृतक) जेल जा जा चुके हैं।

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

आरा सदर अनुमंडल के प्रभारी साइबर डीएसपी अब्बू सैफी मुर्तजा ने बताया कि रविवार की शाम लहरपा गांव में एक बारात के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है,वहीं लोग पांच घायल है। सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसपी श्री राज के द्वारा एक टीम का गठन किया गया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मातम में बदली शादी: द्वार पुजा के दौरान गाड़ी साइड़ लेने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, पांच घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।