Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव खुदकुशी की आशंका

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव   खुदकुशी की आशंका

धोबहां थाना क्षेत्र के भदेया गांव की मंगलवार की रात की घटना, बुधवार की सुबह मिला शव 

घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बागीचे में आम के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका था छात्र 

 गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद उसी के दुपट्टे से खुदकुशी करने की चर्चा, छानबीन में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/आरा

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव   खुदकुशी की आशंका

धोबहां थाना क्षेत्र के भदेया गांव स्थित बागीचे से बुधवार की सुबह एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव आम के एक पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका था। छात्र मंगलवार की शाम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था।‌ उसकी बाइक दरवाजे पर खड़ी मिली।  मोबाइल भी क्षतिग्रस्त स्थिति में बाइक के बगल में गिरा था। मृतक भदेया गांव निवासी हरफूल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह था।

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव   खुदकुशी की आशंका

वह इंटर का छात्र था।‌ हालांकि खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद खुदकुशी किये जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर, बागीचे में पेड़ से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता हरफूल सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे प्रकाश अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था। अपनी मां से बोला था कि खाना मत बनाना। तब वह बाइक लेकर घर से गया था।

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव   खुदकुशी की आशंका

उसके बाद घर के सभी लोग खाकर सो गए। बुधवार की सुबह गांव के एक युवक द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि प्रकाश ने गांव स्थित बागीचे में फांसी लगा ली है। उसके बाद वे लोग घर से निकले तो, उसकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। उसका मोबाइल भी दरवाजे पर क्षतिग्रस्त स्थिति में गिरा था। उसके बाद वे लोग बागीचे में पहुंचे, तो देखा कि प्रकाश दुपट्टा के सहारे आम के पेड़ से लटका है। इधर, सूत्रों के अनुसार छात्र का बक्सर जिले के एक गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। एक रोज पहले उससे मिलने के लिए उसके गांव गया था।

दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले छात्र का पेड़ से लटका मिला शव   खुदकुशी की आशंका

वहां उसका लड़की के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक कर फोड़ दिया था और गर्लफ्रेंड का दुपट्टा लेकर गांव आ गया था। उसी गुस्से में मंगलवार की रात उसने बागीचे में गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रकाश अपने सात भाई और एक बहन में चौथे स्थान पर था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां रीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।