संदिग्ध अवस्था में महिला की मायके में मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध अवस्था में महिला की मायके में मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

केटी न्यूज/आरा 

शुक्रवार की देर शाम महिला की मायके में संदेहास्यपद स्थिति पर में मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके पहुंचे पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना  गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मौत सूचना मिलते ही थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल भेज दिया। ससुराल पक्ष के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सहार थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव निवासी  शीला देवी 60 पति आदित्य चंद्रवंशी के रूप में हुइ्र है।

मृतका के पति आदित्य चंद्रवंशी ने बताया कि 3 साल पूर्व जब वे बीमारी से ग्रसित हो गए और शरीर कांपने लगा। तब उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने मायके में रहने चली गई।जिसके बाद वह कभी नहीं आई। शुक्रवार की देर शाम ग्रामीण से सूचना मिली कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। जिसके बाद सूचना पाकर वहां पहुंचे। सूचना स्थानीय थाना को दी।

मृतका के पति आदित्य ने कहा कि तीन साल पूर्व ही पत्नी शीला ने अपनी दो बिगहा जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी के भतीजे संतोष पर ही जहर देकर मारने की आशंका जताई है। वहीं मृतका के भतीजे संतोष ने बताया कि वह 15 वर्षों से उनके साथ अपने मायके बनकट में ही रहा करते थे।

शादी के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुआ और वह भी अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। गड़हनी थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने कहा कि मामला अभी संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।