नही मना पायी शादी की पहली सालगिरह भी दहेज लोभियों ने महज 50 हजार के लिए गलाघोंट कर दी हत्या

नही मना पायी शादी की पहली सालगिरह भी दहेज लोभियों ने महज 50 हजार के लिए गलाघोंट कर दी हत्या

- तरारी थाना के इटिम्हा गांव में शनिवार की सुबह पंखे से लटकते मिला शव 

केटी न्यूज/आरा 

दहेज लोभियों ने महज 50 हजार रूपए के लिए नवविवहिता की गलाघोंट कर हत्या कर दी। वह अपनी शादी की पहली सालगिरह भी नही मना पाई। घटना शानिवार की सुबह  तरारी थाना के इटिम्हा गांव में हुई। जब विवाहिता का शव छत के कुंडी से लटकता मिला। घटना कि सूचना मिलते स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।

मृतका की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव निवासी पुष्पा देवी(23) पति गुलाबचंद पासवान के रूप में हुई। मृतका के चचेरे भाई सोनू ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि रोहतास जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी व उनके चाचा विनोद पासवान ने अपनी बेटी पुष्पा देवी की शादी तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव निवासी अमावस राम के पुत्र गुलाब चंद पासवान से 10 जून वर्ष 2022 में लेनदेन एवं पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी। शादी के 6 महीने बीत जाने के बाद उसके पति एवं ससुराल वाले दहेज के रूप में 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए पुष्मा को प्रताड़ित भी किया जाता था। इसके लेकर कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था। 2 दिन पूर्व उससे फोन पर बात हुई थी। उस समय वह काफी डरी हुई लग रही थी। लेकिन उसने कुछ बताया नहीं था।