होटल की तलाश में दूसरे दिन भी छापेमारी, शिक्षक का मोबाइल बरामद

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सरकारी मध्य विद्यालय की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन डुमरांव के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

होटल की तलाश में दूसरे दिन भी छापेमारी, शिक्षक का मोबाइल बरामद

__ होटल की तलाश में दूसरे दिन भी छापेमारी, शिक्षक की निशानदेही पर रेस्टोरेंट का कमरा सील

__ आरोपित शिक्षक का मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, इसी में था वायरल वीडियो; देर शाम फोरेंसिक टीम ने सील कमरे की ली तलाशी, डुमरांव के बाद अब पटना के होटलों पर नजर

केटी न्यूज/डुमरांव

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सरकारी मध्य विद्यालय की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन डुमरांव के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इसी दौरान उसकी निशानदेही पर स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंची पुलिस टीम ने एक कमरे की जांच के बाद उसे सील कर दिया।इस बीच मामले की जांच में एक अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि ग्रामीणों द्वारा छीना गया आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसी मोबाइल में वह आपत्तिजनक वीडियो मौजूद था, जिसके वायरल होने के बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस अब मोबाइल और उसमें मौजूद डिजिटल सामग्री को जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

__देर शाम फोरेंसिक टीम ने सील कमरे की जांच की

पुलिस कार्रवाई के बाद देर शाम फोरेंसिक जांच टीम भी स्टेशन रोड स्थित सील किए गए रेस्टोरेंट के कमरे में पहुंची। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच-पड़ताल की और संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया अपनाई। हालांकि, जांच के दौरान क्या-क्या साक्ष्य मिले, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपित शिक्षक ने डुमरांव के अलावा पटना के एक होटल में भी छात्रा को ले जाने और घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस अब उसके बयान के आधार पर संबंधित स्थानों की तस्दीक कर रही है। शुक्रवार की रेस्टोरेंट में हुई कार्रवाई को भी इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

__ पटना के होटलों में भी होगी छापेमारी

मामले की जांच अब डुमरांव से आगे पटना तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित शिक्षक को साथ लेकर पुलिस टीम पटना जाएगी और उसके बताए होटलों की पहचान कर वहां छापेमारी एवं साक्ष्य संकलन करेगी। वायरल वीडियो के स्रोत और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने रेस्टोरेंट में पुलिस कार्रवाई और कमरे को सील किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मोबाइल बरामदगी और फोरेंसिक जांच के बाद इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।