Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव,स्थिति बनी तनावपूर्ण

गुरुवार को प्रयागराज पुलिस ने धरने पर बैठे कुछ छात्रों को हिरासत में लिया, जिससे छात्र और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव,स्थिति बनी तनावपूर्ण
Crime

केटी न्यूज़/प्रयागराज

गुरुवार को प्रयागराज पुलिस ने धरने पर बैठे कुछ छात्रों को हिरासत में लिया, जिससे छात्र और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। छात्रों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में छात्रों को हिरासत में लिया।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर पिछले चार दिनों से छात्र धरना दे रहे हैं।अब छात्रों और पुलिस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव,स्थिति बनी तनावपूर्ण

प्रयागराज के सीओ ने बताया कि ये एक्शन अराजक तत्वों के खिलाफ लिया गया है, जो धरने पर बैठे छात्रों को प्रशासन से बातचीत करने से रोक रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने 12 छात्रों के खिलाफ होर्डिंग तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया था, और इसके बाद तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने आरोप लगाया कि ये छात्र नेता धरने को अराजकता की ओर उकसा रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव,स्थिति बनी तनावपूर्ण

छात्रों की एक बड़ी संख्या ने लोक सेवा आयोग के परीक्षा आयोजन के तरीके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। वे वन डे वन शिफ्ट एग्जाम की मांग पर अड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उनकी मांग मंजूर नहीं की है।यूपीपीएससी ने पहले ही दोनों एग्जाम यूपी,पीसीएस और आरओ/ए आरओ को दो दिन में दो शिफ्ट में कराने का फैसला किया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।