33 साल से फरार वारंटी समेत दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

33 साल से फरार वारंटी समेत दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने थाना क्षेत्र के उड़ियानगंज गांव से पिछले 33 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी झंझटु भर के साथ ही एक अन्य वारंटी छोटका ढकाइच के जितेन्द्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि झंझटु 33 वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर न्यायालय द्वारा रेड वारंट जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि

गुप्त सूचना पर उसके साथ ही छोटका ढकाइच से दूसरे वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। 33 सालों बाद वारंटी की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार झंझटु इलाके का कुख्यात चोर रहा है। उस पर चोरी के कई मामले दर्ज है। लेकिन वह पिछले तीन दशक से अधिक समय से पुलिस के आंखों में धूल झोंक फरार चल रहा था। शनिवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। वही जितेन्द्र राम हत्याकांड का अभियुक्त है।