Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बक्सर स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “यात्री सुरक्षा अभियान” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान एक कुख्यात चोर को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बक्सर स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर  

आरपीएफ बक्सर पोस्ट के प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को दोपहर करीब 3रू10 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर नियमित जांच के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर गई। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में वह उनकी वैधता से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

बक्सर स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में दोनों मोबाइल फोन चोरी के निकले। आरोपी की पहचान राहुल चौहान (उम्र 28 वर्ष), पिता स्व. शिवदास चौहान, निवासी बनहन टोला, वार्ड संख्या 01, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।आरपीएफ ने आरोपी को जब्त मोबाइल फोन के साथ जीआरपी बक्सर को सौंप दिया। वहां उसके खिलाफ मामला संख्या 80/25, दिनांक 23/04/2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(05) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बक्सर स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने इस गिरफ्तारी को यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम बताया है और आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।

बक्सर स्टेशन से आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।