पीएम श्री प्लस टू विद्यालय में चोरों ने तोड़ा ताला, 30 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी

प्रखंड के कतिकनार स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सीआरसी एवं प्रधानाध्यापिका के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद समेत कार्यालय में रखे अन्य सामान को निशाना बनाया।

पीएम श्री प्लस टू विद्यालय में चोरों ने तोड़ा ताला, 30 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के कतिकनार स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सीआरसी एवं प्रधानाध्यापिका के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद समेत कार्यालय में रखे अन्य सामान को निशाना बनाया।प्रधानाध्यापिका विभा राय ने बताया कि विद्यालय में इन दिनों नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीयन कार्य चल रहा है। पंजीयन शुल्क से प्राप्त करीब 30 हजार रुपये कार्यालय की अलमारी में रखे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चुरा लिए।

वहीं कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। कई रजिस्टरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय प्रबंधन को दी गई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक की ओर से घटना की सूचना नावानगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान करते हुए चोरी गए सामान एवं रुपये बरामद करने की मांग की है।