Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

वासुदेवा थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय सिद्धिपुर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दो मंजिला वर्ग कक्ष का ताला तोड़कर हजारों रूपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश नारायण शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत की है।

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

केटी न्यूज/केसठ

वासुदेवा थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय सिद्धिपुर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दो मंजिला वर्ग कक्ष का ताला तोड़कर हजारों रूपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश नारायण शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत की है। 

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में जिक्र किया है कि एक अप्रैल की शाम वे विद्यालय बंद कर घर गए थे, पुनः बुधवार को सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के दो मंजिला भवन के वर्ग कक्ष 4 एवं 6 का ताला तोड़कर बिजली मीटर का तार तोड़ पंखा, कुर्सी, ट्îूब लाइट सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है।

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

जांच करने पर वर्ग कक्ष 4 में 4 पंखा 4 ट्यूब लाइट, 4 एलईडी बल्ब के साथ ही वर्ग कक्ष 6 में  4 पंखा, 4 ट्यूब लाइट, 4  एलईडी, 4 बल्ब के साथ दो कुर्सी सहित शौचालय का दरवाजा गायब है। काफी छानबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना देते हुए चोरी की लिखित शिकायत वासुदेवा थाना में की गई है।

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

इस संदर्भ में वासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।