Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

टीचर सावधान,टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़े अब ना पहन के आये,बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है।इस नोटिस के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी अब केवल फॉर्मल कपड़ों में ही स्कूल आएंगे।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किया है।

टीचर सावधान,टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़े अब ना पहन के आये,बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
Bihar Education

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है।इस नोटिस के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी अब केवल फॉर्मल कपड़ों में ही स्कूल आएंगे।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किया है।टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़ों में स्कूल आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू करने की योजना है।

टीचर सावधान,टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़े अब ना पहन के आये,बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिक्षा विभाग ने नोटिस में कहा है कि सोशल मीडिया फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि एवं अन्य माध्यमों से डांस, डीजे, डिस्को एवं अन्य निम्न स्तर की गतिविधियां स्कूल परिसर में संचालित होते हुए पाई गयी हैं। विभाग ने कहा है कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के विद्यालय परिसर में इस तरह का आचरण तथा व्यवहार शैक्षणिक माहौल को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है, जो कहीं से स्वीकार योग्य नहीं है।बिहार शिक्षा विभाग ने अपने नोटिस में कहा है कि केवल शिक्षा कैलेण्डर के अनुसार, विशेष दिनों में डांस, संगीत आदि का अनुशासित एवं शालीन कार्यक्रम ही मान्य है। 

टीचर सावधान,टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़े अब ना पहन के आये,बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गतिविधियों में शालीनता प्रकट करने एवं मर्यादित व्यवहार करने हेतु निदेश दिया गया था लेकिन विद्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों में पदस्थापित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी कार्यालय संस्कृति के विरूद्ध अनौपचारिक परिधान में आ रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।