Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

केटी न्यूज/पटना

बिहार में छठ महापर्व के दौरान 17 से 20 नवंबर तक सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। लेकिन इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राहत मिली है। अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी होने के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षक संघ के नेताओं में नाराजगी है। शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि वर्षों बाद बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। कई नवनियुक्त शिक्षकों ने नौकरी मिलने के बाद छठ करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब सरकार के इस फैसले से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शिक्षकों ने मांग की है कि पर्व के दौरान सभी ट्रेनिंग बंद कर सरकार को छठ महापर्व की छुट्टी दे देनी चाहिए।

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

जिला शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी

शिक्षकों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में 13 से 21 नवंबर तक विद्यालय अध्यापक के स्कूलों में योगदान करने की कार्यतालिका निर्धारित की गई है। इसलिए उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे अपने प्रखंड के सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्याक अवकाश अवधि में अपने स्कूल में उपस्थित रहने का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। इस अवधि में हेडमास्टर कम्पोजिट ग्रान्ट मद में विकासात्मक कार्य करेंगे। जबकि विद्यालय अध्यापक को योगदान स्वीकर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

सितंबर से दिसंबर के बीच छुट्टियां 23 से कम कर 11 की गई

इससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कटौती कर दी गई थी। बिहार के सरकारी स्कूलों में सितंबर से दिसंबर के बीच 23 छुट्टियां थीं, जिसे कम करके 11 कर दी गई थी।

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

19 को छठ, इसी दिन ट्रेनिंग के लिए रिपोर्टिंग का आदेश

शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग का समय छठ पूजा के समय ही रख दिया है। इतना ही नहीं नहाय खाय और सरना के दिन भी ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे लेकर बिहार राज्य अध्यापक संघ की ओर से भी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर छठ पर्व के दौरान ट्रेनिंग नहीं कराने की मांग की गई है।

सरकारी शिक्षकों हेडमास्टरों की छठ पूजा में छुट्टी रद्द, केके पाठक का सख्त निर्देश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।