Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जिम सेंटर में हुई चाकूबाजी, दो युवक घायल

जिम सेंटर में हुई चाकूबाजी, दो युवक घायल

केटीन्यूज/बलिया

गड़वार ब्लॉक गेट के सामने जिम सेंटर में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। जिससे दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद दोनों पक्षों से गड़वार थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गड़वार ब्लॉक गेट के सामने संचालित जिम में बुधवार की रात को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसमें एक पक्ष के गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी सक्षम सिंह व दूसरे पक्ष के मिश्रौली निवासी मनीष तिवारी घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र  में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।