Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले,अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी

बिहार के स्कूल के शिक्षको के लिए खुशखबरी है।बिहार के स्कूली शिक्षकों की मांग को विभाग ने मंजूर कर लिया है।

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले,अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी
Bihar Education

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार के स्कूल के शिक्षको के लिए खुशखबरी है।बिहार के स्कूली शिक्षकों की मांग को विभाग ने मंजूर कर लिया है।पूर्व प्रधान सचिव केके पाठक के समय हुई छुट्टियों को कटौती को नए प्रधान सचिव ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अवकाश की नई लिस्ट जारी कर दी है।अब राज्य के टीचरों को पहले से अधिक छुट्टी दी जाएगी। इससे टीचरों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले,अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। इसके तहत पिछले साल के मुकाबले अब बिहार में छह दिन अधिक स्कूल में अवकाश होगा। इस नई लिस्ट में अब राज्य के अंदर टीचरों को तीज के मौके पर दो दिन अवकाश का प्रवधान किया गया है। वहीं गुरुनानक जयंती समेत पांच अलग -अलग पर्व की छुट्टी की घोषणा की गयी है। इनमें रक्षाबंधन के दिन एक दिन की छुट्टी भी शामिल रहेगी। इसके अलावा अनंत चतुरदर्शी को भी अब स्कूल में अवकाश रहेगा। इसी तरह जीतिया के दिन में स्कूल में एक दिन का अवकाश रहेगा। इसके अलावा गुरुनानक जयंती के दिन भी बिहार में अब स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार में टीचरों की बल्ले -बल्ले,अब रक्षाबंधन, तीज और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी छुट्टी, नई लिस्ट जारी

शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की 23 दिनों की छुट्टियों में कटौती कर उसे 11 दिन कर दिया था और इससे संबंधित नई अवकाश तालिका घोषित की थी, तब विभाग ने दुर्गापूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी थी। इस साल बिहार शिक्षा विभाग ने पिछले वर्षों में 20 दिनों के बजाय 30 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।