बिहार में स्कूल अब इतने बजे खुलेंगे

मौसम में आए बदलाव की वजह से बिहार में राज्य के शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में जरूरी बदलाव किया है।

बिहार में स्कूल अब इतने बजे खुलेंगे
Bihar Education

केटी न्यूज़/पटना

मौसम में आए बदलाव की वजह से बिहार में राज्य के शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में जरूरी बदलाव किया है।बीते दिनों बिहार में कई बच्चों के गर्मी की वजह से बेहोश हो जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। अब फिर से स्कूलों को नई टाइमिंग पर खोलने का आदेश जारी हुआ है।बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों की टाइमिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।अब बिहार में स्कूल सुबह 6.30 बजे खुल जाएंगे। 

बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार, शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे तक स्कूल आना होगा।10 जून से 30 जून तक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से 10:50 बजे तक संचालित होंगे।आदेश में कहा गया है, प्रार्थना सुबह 6:30 बजे से 6:45 बजे तक होगी।

कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 'मिशन दक्ष' की कक्षाएं सुबह 10:50 से 11:30 बजे तक लगेंगी।मिशन दक्ष में भाग न लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, पेंटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियां होंगी।शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 11:30 से 12:10 बजे तक विशेष कक्षाएं भी शामिल हैं।

 

पहली कक्षा सुबह 6:45 बजे शुरू होगी और 7:20 बजे समाप्त होगी।दूसरी कक्षा सुबह 7:20 बजे से 7:55 बजे तक होगी। तीसरी कक्षा सुबह 7:55 बजे से 8:30 बजे तक होगी। चौथी कक्षा सुबह 8:30 बजे से 9:05 बजे तक संचालित होगी। पांचवीं कक्षा सुबह 9:05 बजे से 9:40 बजे तक होगी। छठी कक्षा सुबह 9:40 से 10:15 बजे तक तथा सातवीं कक्षा सुबह 10:15 से 10:50 बजे तक लगेगी।कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दोपहर में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।