के के पाठक के आते ही बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गिरी गाज, बदला विभाग बदले

के के पाठक के आते ही बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गिरी गाज, बदला विभाग बदले

केटी न्यूज/ पटना 

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया है। राजद कोटे को 3 मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विभाग बदल दिया गया है।

आलोक मेहता को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वही प्रो. चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे। वही मंत्री ललित यादव को भूमि राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को बदल दिया है। 

आलोक मेहता बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं तो वही प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वही ललित यादव को आलोक मेहता के विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ललित यादव अभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री हैं।